Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now
सबसे पहले न्यूज़ के लिए फॉलो करेंFollow Now

Mukhyamantri B.Ed Sambal Yojana 2024 | राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना का नोटिफिकेशन जारी

Mukhyamantri B.Ed Sambal Yojana 2024 राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना का नोटिफिकेशन जारी :-  उच्च तकनीकी एवं चिकित्सा शिक्षा (HTE) दवारा Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान की विधवा/परित्यक्ता महिलाओं के लिए राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना 2024 शुरू की गई थी. इस योजना के तहत विधवा और परित्यक्ता महिलाओं को B.Ed के लिए राज्य सरकार की तरफ से आर्थिक संबल प्रदान किया जाता है. इस लेख के माध्यम से हम आपको Rajasthan Vidhwa Mukhyamantri B.Ed Sambal Yojana 2023-24 की पूरी जानकारी उपलब्ध करवाएंगे। विस्तृत जानकारी विधवा-परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना 2024 अधिसूचना पीडीएफ से देख सकते हैं. जिसका लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया गया है.

Mukhyamantri B.Ed Sambal Yojana 2023 | राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना का नोटिफिकेशन जारी

Mukhyamantri B.Ed Sambal Yojana 2024 Overview In Hindi

योजना का नामविधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना
शैक्षणिक सत्र2023-24
संबंधित विभागउच्च तकनीकी एवं चिकित्सा शिक्षा
योजना की शुरुआतराजस्थान सरकार द्वारा
लाभार्थीराजस्थान की विधवा/परित्यक्ता महिला
सहायता राशिविधवा और परित्यक्ता महिलाओं को बीएड करने के लिए आर्थिक सहायता
आवेदन शुरू होने की तिथि8 जनवरी 2024
आवेदन की अंतिम तिथि31 मार्च 2024
आधिकारिक वेबसाइटhte.rajasthan.gov.in

Mukhyamantri B.Ed Sambal Yojana 2024 Apply Online

EventDate
Mukhyamantri BEd Sambal Yojana Notification Date08/01/2024
Mukhyamantri BEd Sambal Yojana Start Application FOrm08/01/2024
Rajasthan Mukhyamantri BEd Sambal Yojana Last Date to Apply31/03/2024

Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2024 के Online आवेदन 8 जनवरी 2024 से प्रारंभ हो चुके हैं. और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2024 निर्धारित की गई है. ऑनलाइन आवेदन SSOID के माध्यम से किए जाएंगे. इस लेख के माध्यम से हम आपको Mukhyamantri Widow (B.Ed.) Sambal Yojana Documents, Online Registration Process, Eligibility And Criteria, Benifit आदि की जानकारी उपलब्ध करवाएंगे.

Mukhyamantri B.Ed Sambal Yojana 2024

राजस्थान सरकार द्वारा Mukhyamantri B.Ed Sambal Yojana 2024 के तहत विधवा और परित्यक्ता महिलाओं को B.Ed करने के लिए उन्हें आर्थिक सहायता के रूप में फीस का पुनर्भरण किया जाता है. राजस्थान सरकार द्वारा विधवा और परित्यक्ता महिलाओं के लिए अनेक प्रकार की योजनाओं का संचालन कर रही है. उन्ही मे एक योजना में मुख्यमंत्री बी.एड संबल योजना 2024 भी शामिल है. इस योजना की शुरुआत 2015-16 मैं की गई थी. राजस्थान मुख्यमंत्री बी.एड संबल योजना 2024 के माध्यम से राजस्थान की विधवा और परित्यक्ता महिलाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जाएगा और B.Ed की पढ़ाई करवाई जाएगी।

राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना के उद्देश्य

Mukhyamantri B.Ed Sambal Yojana 2024 का प्रमुख उद्देश्य राजस्थान राज्य में निवास कर रही विधवा और परित्यक्ता महिला को B.Ed के लिए प्रोत्साहित कर उन्हें आर्थिक मदद प्रदान करना है. इस योजना के तहत B.Ed शैक्षणिक कोर्स के लिए ली जाने वाली फीस को राजस्थान सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। जैसा कि आपको पता है राजस्थान मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना का प्रारंभ 2015-16 से किया गया था। उसी के तहत अब इस योजना का नोटिफिकेशन शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए जारी किया गया है. इच्छुक एवं योग्य महिला Widow/Divorce Chief Minister (B.Ed.) Sambal Yojana के लिए आवेदन/पंजीकरण प्रक्रिया मैं भाग ले सकती हैं. Vidhva/Parityakta Mukhymantri (B.Ed) Samal Yojana के लाभार्थी को 17880 रुपए की सहायता राशि सीधे अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है।

Mukhyamantri B.Ed Sambal Yojana 2024 Application Fee

मुख्यमंत्री बी.एड संबल योजना 2024 के लिए आपसे किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा यानी आप निशुल्क आवेदन कर पाएंगे.

Mukhyamantri B.Ed Sambal Yojana 2024 Required Documents

राजस्थान बी.एड संबल योजना 2024 के आवेदन के लिए आपके पास निम्न दस्तावेज होने आवश्यक है:-

  • पात्र महिला के आधार कार्ड की फोटो प्रति।
  • महिला का जाति प्रमाण पत्र।
  • मूल निवास प्रमाण पत्र।
  • बैंक पासबुक की फोटो प्रति।
  • तलाक प्रमाण पत्र की प्रति (यदि महिला तलाकशुदा है तो)।
  • मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रति ।
  • महिला की गत वर्ष की शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट।
  • B.Ed के लिए शुल्क की रसीद।
  • जन आधार कार्ड की प्रति।
  • विद्यार्थी का मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी।

Mukhyamantri B.Ed Sambal Yojana 2024 Eligibility

Rajasthan Mukhyamantri B.Ed Sambal Yojana 2024 का लाभ राजस्थान की उन विधवा एंव परित्यक्ता महिला बी. एड. प्रशिक्षणार्थियों को ही प्राप्त होगा जिन्होंने-

  1. राजस्थान राज्य में स्थित शिक्षक प्रशिक्षण संस्थाओं में बी.एड पाठ्यक्रम में प्रवेश लेकर अध्ययनरत छात्रा ही इस योजना की पत्र होगी।
  2. एवं वे विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं जिन्होंने पहले बी.एड की पात्रता प्राप्त कर ली है उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
  3. यदि महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है तो उन्हें पति का मृत्यु प्रमाण पत्र (स्व- प्रमाणित प्रति) प्रस्तुत करनी होगी।
  4. और यदि महिला परित्यक्ता छात्राध्यापिका है तो उसे सक्षम न्यायालय/ काजी द्वारा जारी तलाकनामें की प्रमाणित प्रति आवश्यक रूप से संलग्न करनी होगी।
  5. दोनों ही प्रकार के प्रकरणों में नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प पर नोटेरी द्वारा प्रमाणित शपथ पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है, जिसमें निम्नांकित विषयों का उल्लेख करना आवश्यक है-
    (अ) छात्रा का नाम, (ब) विधवा/ तलाकशुदा होने की स्थिति में पति का नाम, (स) स्वयं के एवं पति (दोनों) के अलावा पिता का नाम भी साथ में उल्लेख किया जावे (द) विधवा होने की स्थिति, पति के निधन की तिथि (य) परित्यक्ता की स्थिति मे सक्षम न्यायालय / अधिकृत काजी द्वारा जारी / तलाकनामा में डिक्री की तिथि भी अंकित करें (र) दोनों ही स्थिति में पुर्नविवाह नहीं किये जाने का स्पष्ट उल्लेख किया जावें।
  6. महिला राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए।
  7. विधवा या परित्यक्ता महिला राजस्थान के बीएड कॉलेज में नियमित अध्यनरत होनी चाहिए।
  8. महिला अभ्यर्थी की बीएड कॉलेज में उपस्थित 75% होना अनिवार्य है.
  9. इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला को किसी अन्य प्रकार के छात्रवृत्ति नहीं मिल रही हो।

Mukhyamantri B.Ed Sambal Yojana 2024 महाविद्यालयों हेतु दिशा-निर्देश

राजस्थान सरकार द्वारा Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2024 के लिए  राजकीय एवं निजी बी. एड महाविद्यालयों के लिए कुछ दिशा निर्देश जारी किए हैं. जिसके दिशा निर्देश निम्न है:-

  1. राजस्थान सरकार द्वारा राजकीय एवं निजी बीएड महाविद्यालय द्वारा पात्र विधवा/ परित्यक्ता छात्राध्यापिकाओं के ऑलनाईन आवेदन भरने तक की हर संभव मदद की जानी चाहिए।
  2. संबंधित महाविद्यालय कोई यह सुनिश्चित करना होगा कि छात्राध्यापिका की महाविद्यालय में 75 प्रतिशत उपस्थिति हुई है या नहीं।
  3. यदि किसी छात्राध्यापिका द्वारा महाविद्यालय छोड़ दिया है तो इसकी सूचना आयुक्तालय को देनी होगी। इसकी जिम्मेदारी संस्था प्रधान की होगी।

Mukhyamantri B.Ed Sambal Yojana 2024 महत्वपूर्ण निर्देश

Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2024 में विद्यार्थी के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं जो निम्न है:-

  • विद्यार्थी द्वारा आवेदन करने के बाद संस्थान में हर महीने छात्रवृत्ति पोर्टल पर बायोमेट्रिक उपस्थिति होना अनिवार्य है।
  • यदि बायोमेट्रिक उपस्थिति हर महीने नहीं हुई तो विद्यार्थी का छात्रवृत्ति आवेदन विभाग को नहीं भेजी जाएगी।
  • सत्र 2023-24 से विद्यार्थी के आवेदन के लिए जन आधार मैं अपना बैंक खाता अपडेट करवा ले, क्योंकि जन आधार से विद्यार्थी की खाता संख्या की जानकारी ली जाएगी।
  • बैंक अकाउंट में निश्चित न्यूनतम धनराशि जमा होनी चाहिए यानी विद्यार्थी के बैंक में न्यूनतम राशि (सामान्य निजी बैंक में ₹5000 एवं राज्यकीय बैंक में ₹1000) से काम नहीं होनी चाहिए।
  • यदि बैंक खाता विवरण में किसी प्रकार का परिवर्तन है तो जन आधार में उसे अपडेट करवा।
  • आप अपने बैंक खाते को नियमित रूप से चालू रखें क्योंकि एक बार भुगतान असफल होने पर पुनः भुगतान नहीं किया जाएगा।

How to Apply Mukhyamantri B.Ed Sambal Yojana 2024

मुख्यमंत्री बीएड संबल योजना 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?  Rajasthan BEd Sambal Yojana 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन या पंजीकरण की प्रक्रिया हमारे द्वारा आगे उपलब्ध करवाई जा रही है। Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2024 के लिए आवेदन करने से पहले आपको अच्छी तरीके से नोटिफिकेशन को पढ़ना होगा। Mukhyamantri BEd Sambal Yojana 2024 के लिए आवेदन करने के लिए निम्न दिशा निर्देशों का पालन करें:-

  1. सबसे पहले आपको उच्च तकनीकी एवं चिकित्सा शिक्षा (HTE) की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करना होगा।
  2. होम पेज ओपन होने के बाद आपको “Online Scholarship” पर क्लिक करना होगा।
  3. अब आपके सामने उच्च तकनीकी एवं चिकित्सा शिक्षा (HTE) द्वारा विभिन्न छात्रवृत्ति की जानकारी मिलेगी।
  4. यहां पर आपको APPLY NOW पर क्लिक करना होगा।
  5. इसके बाद आप एसएसओ आईडी पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे।
  6. अब अगर आपके पास पहले से SSO ID बनी हुई है तो एसएसओ आईडी के लिए रजिस्टर करें।
  7. राजस्थान SSO ID की मदद से लॉग इन होने के बाद न्यू पेज आपके सामने ओपन हो जायेगा.
  8. न्यू पेज पर आने के बाद आपको Scholarship (SJE) का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है |
  9. क्लिक करने के बाद अगला पेज ओपन हो जायेगा |
  10. अब आपको लेफ्ट साइड में मेनू बार में Applicant Profile का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है |
  11. उसके बाद आपको New Application पर क्लिक करना है |
  12. आपके सामने Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana का फार्म ओपन हो जायेगा
  13. इसमें आपको मांगी गई सभी जानकारी सही सही दर्ज करनी है
  14. उसके बाद मांगे गए दस्तावेज अपलोड करना है और फॉर्म को सबमिट कर देना है.
  15. आप अपनी राजस्थान SSO ID की मदद से कभी भी अपने आवेदन का स्टेटस पता कर सकते है |

Some Useful Links

योजना से जुड़ी सभी जानकारी के लिए टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ेJoin Telegram
Apply Online Mukhyamantri BEd Sambal YojanaApply Online
Rajasthan CM Mukhyamantri BEd Sambal Yojana PDFNotification

Date Ext.

Official WebsiteClick Here
Search Other JobsRajasthanjobportal.com
Join Whatsapp GroupJoin Whatsapp

WhatsApp Group Join Now