Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now
सबसे पहले न्यूज़ के लिए फॉलो करेंFollow Now

Rajasthan Safai Karmchari Bharti Postponed 2023 राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती अपरिहार्य कारणों से स्थगित

Rajasthan Safai Karmchari Bharti Postponed 2023 :- राजस्थान स्वायत शासन विभाग से बड़ी खबर आ रही है. क्योंकि राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है. गौरतलब है कि राजस्थान सफाई कर्मचारी के 13184 पदों पर कार्यालय उप निदेशक स्थानीय निकाय विभाग जयपुर द्वारा 19 अप्रैल 2023 को नोटिफिकेशन जारी किया गया था. जिसके लिए आवेदन 15 मई 2023 से शुरू होने थे. लेकिन उस भर्ती को अभी के लिए स्थगित कर दिया गया है. राजस्थान सफाई कर्मचारी की पूरी जानकारी के लिए पोस्ट को अंत तक पढ़े. Rajasthan Safai Karmchari Bharti Postponed 2023 होने के कारण आगे दिए हुए हैं. इसीलिए पोस्ट को अंत तक पढ़े हैं.

Rajasthan Safai Karmchari Bharti Postponed 2023 राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती अपरिहार्य कारणों से स्थगित

Safai Karmchari Bharti Postponed 2023 Latest News

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 फिलहाल के लिए स्थगित करने का फैसला लिया गया है. यह भर्ती 13184 पदों पर निकाली गई थी. जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 15 मई 2023 से 16 जून 2023 तक आमंत्रित किए गए थे. यह सफाई कर्मचारी भर्ती बजट घोषणा वर्ष 2023 अनुपालना में निकाली गई थी. जिसके लिए सभी निकायों की श्रेणी वार वर्गीकरण प्रासंगिक के साथ जारी किए गए थे. ध्यान रहे इस भर्ती को रद्द नहीं किया गया है केवल पोस्टपोन किया गया है. यानी इस भर्ती के लिए दोबारा जल्द ही आवेदन शुरू किए जाएंगे.

Rajasthan Safai Karmchari Bharti Postponed क्यों की गई है?

राजस्थान सफाई कर्मचारी नोटिफिकेशन 2023 जारी होने के बाद सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए थे. गौरतलब है कि यह भर्ती 2018 के पैटर्न पर आरक्षण के साथ निकाली थी, वाल्मीकि समाज इसके विरोध में है. सफाई कर्मचारियों के हड़ताल के बाद मुख्य बाजार तक में कचरा नहीं उठाया गया. गौरतलब है कि ग्रेटर निगम में कुल 8200 सफाई कर्मचारी हैं. इनमें से 6200 वाल्मीकि समाज से हैं और शेष गैर वाल्मीकि समाज से हैं.

लेकिन अधिकतर गैर वाल्मीकि समाज के लोग निगम के मुख्यालय के अलावा डिप्टी मेयर शाखा, मलेरिया शाखा, चालान शाखा, पशु नियंत्रण शाखा और गैराज शाखा में तैनात हैं. गैर वाल्मीकि  समाज के लोग बड़ी संख्या में 2018 में भर्ती हुए थे लेकिन वे सफाई कार्य नहीं करते. जिसके कारण वाल्मीकि समाज स्वयं के लिए प्राथमिकता चाहता है. सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 में आरक्षण की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से वार्ता पर अड़े कर्मचारी

सफाई कर्मचारी नेता नंदकिशोर जनडोरिया ने बताया कि हड़ताल के बीच संयुक्त वाल्मीकि एवं श्रमिक संघ एलएसजी सचिन जोगाराम ने बातचीत के लिए बुलाया था। लेकिन कर्मचारियों ने साफ कर दिया कि दो बार समझौता होने के बाद भी यदि उसका पालन नहीं हो रहा है तो बातचीत किस बात की। कर्मचारी मुख्यमंत्री से वार्ता पर अड़े हैं।

क्या है मांग?

  • 2018 से पूर्व जो कर्मचारी बीट, मस्टररोल या संविदा पर सफाई कर रहे हैं उन्हें प्राथमिकता दी जाए।
  • सफाई भर्ती 2023 आरक्षण से नहीं की जाए और वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता दी जाए।
  • जिनके प्रकरण न्यायालय में हैं विचाराधीन है या न्यायालय में नियुक्ति के आदेश दे रखे हैं उन्हें प्राथमिकता दी जाए।
  • 30,000 सफाई कर्मचारी की भर्ती स्टाफ पैटर्न पर पूरे राजस्थान में की जाए.

Rajasthan Safai Karmchari Bharti दोबारा कब होगी?

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 को केवल अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। जल्द ही इस समस्या का समाधान के बाद दोबारा इस भर्ती के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। जब भी आवेदन शुरू होंगे हम हमारे टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप द्वारा आप को अपडेट कर देंगे.

Important Links

  • राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 दोबारा शुरू होने की जानकारी टेलीग्राम ग्रुप से दी जाएगी : Join Telegram
  • Join Whatsapp Group : Whatsapp Group
  • Rajasthan Safai Karmchari Recruitment Postpone Notification : Download Now
  • अन्य सरकारी नौकरी देखे : Rajasthanjobportal.com
  • Also Check : NIRDPR Young Fellow Recruitment 2023

 

WhatsApp Group Join Now