Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now
सबसे पहले न्यूज़ के लिए फॉलो करेंFollow Now

Rajasthan Budget 2023 Live In Hindi | गहलोत सरकार की बंपर घोषणा, यहां से देखे राजस्थान बजट लाइव

Rajasthan Budget 2023 Live In Hindi :- राजस्थान गहलोत सरकार द्वारा आज 10 फरवरी 2023 को बजट की घोषणा की जा रही है. आप गहलोत सरकार द्वारा जारी बंपर घोषणा की लाइव अपडेट राजस्थान जॉब पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान विधानसभा में इस सरकार का पांचवां और अंतिम बजट पेश करेंगे. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का यह तीसरे कार्यकाल का दसवां बजट होगा. इस बजट से प्रदेश की जनता को काफी उम्मीदें हैं. जैसे-जैसे ही बजट में घोषणा की जाती है हम आपको अपडेट करते रहेंगे.

Rajasthan Budget 2023 Live In Hindi | गहलोत सरकार की बंपर घोषणा, यहां से देखे राजस्थान बजट लाइव

Contents show

Rajasthan Budget 2023 (बचत, राहत और बढत)

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा इस बजट को युवाओं को समर्पित किया है. तथा इस बजट का नाम “बचत, राहत और बढत” दिया है। शिक्षा जगत में बेरोजगारों के लिए इस बजट में बंपर घोषणा ही दिख सकती हैं। राजस्थान सरकार द्वारा 2021-22 का बजट 2 लाख 80 हजार करोड़ के लगभग था। और वर्ष 2022 23 का बजट 2 लाख 15 हजार करोड का था।

Rajasthan budget 2023 date and time

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा 10 फरवरी 2023 को सुबह 11:00 बजे विधानसभा में राजस्थान बजट 2023 पेश किया जाएगा। इस बजट का प्रसारण ग्राम पंचायत से लेकर राजधानी तक किया जाएगा। राज्य बजट की सजीव प्रकाशन में करीब 40 लाख लोग मौजूद रहेंगे। आप राजस्थान बजट 2023 का सीधा प्रसारण राजस्थान जॉब पोर्टल के माध्यम से भी देख पाएंगे।

Rajasthan Budget 2023 in Hindi

राजस्थान बजट 2023 की जानकारी आप हिंदी में देख पाएंगे। और राजस्थान बजट 2023 पीडीएफ हिंदी में बजट समाप्ति पर सीधे यहां से डाउनलोड कर पाएंगे। इसीलिए आप हमारे टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप द्वारा जुड़ सकते हैं।

Rajasthan Budget 2023 Live In Hindi

जैसे-जैसे गहलोत सरकार द्वारा बजट की बड़ी घोषणा की जाती है आप यहां से लाइव अपडेट देख पाएंगे. इसीलिए आप पेज को रिफ्रेश करते रहे. हम लगातार अपडेट देते रहेंगे:-

विपक्ष के हंगामे के बाद सदन आधे घंटे के लिए स्थगित।

  • मुख्यमंत्री ने पढ़ा पुराना बजट.
  • जिसके कारण विपक्ष का हंगामा और सदन को आधे घंटे के लिए करना पड़ा स्थगित।
  • 11:42 पर दोबारा शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र लाइव।
  • दोबारा 15 मिनट के लिए स्थगित की गई विधानसभा.

पेपर लीक के लिए घोषणा

  • पेपर लीक को लेकर टास्क फोर्स का गठन.
  • पेपर लीक को रोकने के लिए काम करेगी टास्क फोर्स।
  • एसओजी के अधीन होगी टास्क फोर्स।
  • STF गठित करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा।

मेगा जॉब फेयर

अगले साल 100 मेगा जॉब फेयर लगाए जाएंगे।

प्रमुख योजनाओं का विस्तार

  • अनुप्रति कोचिंग योजना का विस्तार दोगुना किया जाएगा।
  • निशुल्क जांच का दायरा बढ़ाया.
  • इंदिरा रसोई योजना को बढ़ाकर 1000 से 2000 तक बढ़ाने का एलान.

RTE के दायरे के लिए नई घोषणा

  • आरटीई के तहत  प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था।
  • छात्राओं के साथ अब छात्रों को 12वीं तक निशुल्क शिक्षा।
  • पहले आठवीं तक होती थी निशुल्क शिक्षा
  • 9वीं से 12वीं के छात्रों के फीस का पुनर्भरण राजस्थान सरकार द्वारा किया जाएगा।

नई स्कूल की घोषणा

  • 1000 नए इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जाएंगे।
  • शहरी और ग्रामीण क्षेत्र इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की घोषणा।

चिकित्सा के क्षेत्र में नई घोषणा

  • मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की राशि 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख की गई.
  • प्रति परिवार बीमा राशि 25 लाख करने का ऐलान।
  • EWS वालों को मिलेगा निशुल्क उपचार किसी योजना में.
  • अब ईडब्ल्यूएस परिवारों को भी फ्री मिलेगा इलाज.
  • दुर्घटना बीमा राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख की गई.
  • 3 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज

फ्री बिजली की घोषणा

  • राजस्थान में 100 यूनिट तक घरेलू बिजली निशुल्क मिलेगी.

एलपीजी सिलेंडर ₹500 में

  • राजस्थान में 76 लाख परिवारों को अब ₹500 में एलपीजी गैस सिलेंडर प्राप्त होगा.

ऑनलाइन परीक्षा केंद्र के संबंध में घोषणा

  • हर जिले में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र खोले जाएंगे जिसके लिए 250 करोड का खर्च आएगा.

75 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों की पेंशन बढ़ाई

  • 75 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों की पेंशन बढ़ाकर ₹1000 करने की घोषणा.

नई भर्ती की घोषणा

  • 30,000 सफाई कर्मी की नई भर्ती का ऐलान.

स्कूटी योजना के संबंध में एलान

  • दिव्यांगों को 5000 स्कूटी मिलेगी.
  • कालीबाई स्कूटी योजना की संख्या में वृद्धि.
  • बालिकाओं की स्कूटी संख्या में वृद्धि. 20000 से बढ़ाकर 30000 की जाएंगी.
  • अब इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएंगी.

कोरोना मे अनाथ हुए बच्चों को सरकारी नौकरी का ऐलान

  • कोरोना के कारण जो बच्चे अनाथ हुए हैं उन्हें सरकारी नौकरी दी जाएगी।

महिलाओं के लिए घोषणाएं

  • सिलाई मशीन के लिए ₹5000 ₹5000 का ऐलान.
  • रोडवेज में महिलाओं को 50% किराए में छूट.

अब फ्री में करेंगे भर्ती के लिए आवेदन

  • मुख्यमंत्री द्वारा बजट में राजस्थान की किसी भी भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिए जाने की घोषणा की है.
  • भर्ती में जाने वाले अभ्यर्थियों को 75 करोड़ की लागत से विवेकानंद यूथ हॉस्टल बनेंगे. यहां ठहरने की व्यवस्था होगी.

छात्रों के लिए नई घोषणा

  • अब छात्र 75 किलोमीटर तक निशुल्क यात्रा कर सकते हैं.
  • आंगनवाड़ी बच्चों के लिए भी मिलेगी नि:शुल्क ड्रेस.
  • एनएनएस और स्काउट गाइड को रोडवेज में निशुल्क यात्रा

ऊर्जा के क्षेत्र में नई घोषणाएं

  • 6600 मेगावाट से बढ़ाकर उत्पादन क्षमता 8600 मेगा वाट.
  • बाड़मेर में 1100 मेगावाट क्षमता का पावर प्लांट बनेगा. 7700 करोड़ आएगी लागत.
  • जयपुर में 11100 मेगावाट क्षमता का पावर प्लांट बनेगा।

नए जिलो की घोषणा टली

  • मुख्यमंत्री ने नए जिले घोषणा अभी नहीं की है.
  • उन्होंने कहा है कि कमेटी ने अभी रिपोर्ट नहीं दी है
  • रिपोर्ट का अध्ययन कर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा.

संविदा कर्मी स्थाई होंगे

  • अब संविदा कर्मी स्थाई होंगे
  • संविदा कर्मियों को शोषण मुक्त करने की घोषणा।
  • पुरानी सेवा को भी सर्विस टेन्योर में शामिल किया जाएगा।
  • इसमें लगभग 2 लाख संविदा कर्मी लाभान्वित होंगे।

बजट से किसानों को क्या मिला?

  • कृषक कल्याण कोष 5000 करोड़ से बढ़ाकर 1000 करोड़ किया गया.
  • 1 लाख किसानों को तारबंदी योजना का लाभ देने की घोषणा।
  • 1 लाख किसानों को कृषि यंत्र उपलब्ध करवाए जाएंगे।
  • कृषि स्नातक बेरोजगार युवाओं को 1000 ड्रोन उपलब्ध करवाए जाएंगे।
  • किसानों को दो हजार यूनिट तक मुफ्त बिजली।
  • किसान ऑनलाइन ऐप के माध्यम से स्वयं गिरदावरी कर पाएंगे।
  • किसानों को सरकारी बैंकों से 3000 करोड़ के ब्याज ऋण मुक्त उपलब्ध करवाने का एलान।

जनाधार को आर्टिफिशियल मशीन के द्वारा किया जाएगा अपडेट

  • जनाधार के आर्टिफिशियल होने के बाद जाति प्रमाण पत्र और मूल निवास प्रमाण पत्र स्वतः बनेंगे.

टैब दिए जाने की नई घोषणा

  • एसडीएम, पटवारी, गिरदावर, नायब तहसीलदार, तहसीलदार को टैब दिए जाएंगे।
  • राजस्थान के पत्रकारों को लैपटॉप और टैब दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री पशुपालक बीमा योजना की घोषणा

  • मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री पशुपालक बीमा योजना की घोषणा की.
  • प्रत्येक पशुपालक को 2 पशुओं तक ₹40000 का बीमा किया जाएगा।
  • पशुओं का टीकाकरण मुक्त होगा।
  • नई नंदी शाला खोलने का ऐलान।

लम्पी से मारे गए दुधारू पशुओं के लिए मुआवजे की घोषणा

  • लम्पी से मारे दुधारू पशुओं के मामले में राज्य सरकार द्वारा प्रति गाय 40000 का मुआवजा दिया जाएगा।

अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं

  • आरसीडीएफ के जरिए 10000 नए सरस पार्लर खोले जाएंगे।
  • पशु मित्र योजना का ऐलान।
  • वांगड़ क्षेत्र में बांसवाड़ा की डेयरी फिर से शुरू होगी।
  • सीएम कामधेनु योजना की घोषणा।

Rajasthan Budget 2023 Important Links

राजस्थान बजट 2023 की लाइव अपडेट के लिए टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े

Join Telegram

Rajasthan Budget 2023 Date

10/02/2023

Rajasthan Budget 2023 PDFDownload Pdf

Finance Department Rajasthan Official Website

Budget Official Website

अन्य जानकारी नौकरी देखे

Rajasthanjobportal.com

Join Whatsapp Group

Whatsapp Group

WhatsApp Group Join Now