सीईटी) सीनियर सेकेंडरी लेवल: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा Rajasthan CET Senior Secondary Level 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. वे अभ्यर्थी जो राजस्थान में सीनियर सेकेंडरी लेवल की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें कॉमन एबिलिटी टेस्ट यानी सीईटी की परीक्षा से गुजरना होगा. Rajasthan CET Notification 2022 PDF जारी किया जा चुका है.
वे उम्मीदवार जो राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते है वे सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 अक्टुम्बर 2022 से 11 नवम्बर 2022 तक कर सकते है . हमारे द्वारा राजस्थान सीनियर सेकेंडरी लेवल के संबंध में समस्त जानकारी नीचे उपलब्ध करवा दी गई है. अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन को विजिट करें.

Rajasthan CET 2022 Application Form Important Dates
Event | Date |
---|---|
Apply Start | 12/10/2022 |
CET Rajasthan Form Last Date 2022 | 11/11/2022 |
Exam Date | February 2023 |
राजस्थान CET सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा किस किस पोस्ट पर लागू होंगे?
राजस्थान समान पात्रता परीक्षा सीनियर सेकेंडरी लेवल 2022 मे रिक्त पदों की सुचना अभी नहीं दी गई है. राजस्थान सीईटी 2022 सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा के तहत 7 तरह की सेवाओं क्र लिए भर्ती की जाएगी जिसमें वनपाल, छात्रावास अधीक्षक, लिपिक ग्रेड द्वितीय, कनिष्ठ सहायक, लिपिक ग्रेड द्वितीय, जमादार ग्रेड द्वितीय और कांस्टेबल के पदों पर भर्ती का आयोजन किया जायेगा।
सेवा का नाम | पद का नाम |
राजस्थान वन अधीनस्थ सेवा | वनपाल |
राजस्थान अल्पसंख्यक मामलात अधीनस्थ सेवा | छात्रावास अधीक्षक |
राजस्थान सचिवालय लिपिकवर्गीय सेवा | लिपिक ग्रेड-II |
राजस्थान अधीनस्थ कार्यालय लिपिकवर्गीय सेवा | कनिष्ठ सहायक |
राजस्थान लोक सेवा आयोग कार्यालय लिपिकवर्गीय सेवा | लिपिक ग्रेड-1I |
राजस्थान आबकारी अधीनस्थ सेवा ( निवारक शाखा) | जमादार ग्रेड-II |
राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा | कांस्टेबल |
राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल 2022 के लिए Age Limit(आयु सीमा) क्या होगी?
(सीईटी) सीनियर सेकेंडरी लेवल 2022 में आवेदन करने आवेदक की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए. तथा आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी. आयु की गणना 01 जनवरी 2023 के अनुसार की जाएगी. राज्य सरकार द्वारा राज्य की सेवा में कोरोना के कारण अधिकतम आयु सीमा में 2 साल की छूट दी जाएगी। जिसका नोटिफकेशन भी निचे दिया गया है.
CET सीनियर सेकेंडरी लेवल के लिए Application Fee (फीस) क्या रहेगी?
राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल 2022 के लिए निम्न आवेदन शुल्क रहेगा:-
- क्रीमीलेयर श्रेणी के सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक को ₹450 के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा.
- राजस्थान की नॉन क्रीमी लेयर सैनी की सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग से आवेदन करने वाले व्यक्ति को ₹350 का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा.
- समस्त विशेष योग्यजन एवं राज्य के अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंध रखने वाली आवेदक को ₹250 आवेदन शुल्क देना होगा.
- और वे विद्यार्थी जो आर्थिक रूप से कमजोर है जिनकी परिवार की वार्षिक आय ₹2.50 लाख से कम है, को आवेदन शुल्क के रूप में ₹250 का भुगतान करना होगा.
RSMSSB CET Senior Secondary Level 2022 के लिए शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification) क्या होंगी?
RSMSSB CET 12th level 2022 के लिए आवेदन करने वाला अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से कला, विज्ञान या वाणिज्य में 12 वी कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए.
CET सीनियर सेकेंडरी लेवल के आवेदन की क्या प्रक्रिया होगी?
राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल 2022 का आवेदन निम्न प्रक्रिया के तहत किया जाएगा. आप हमारे द्वारा बताए की प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से आवेदन भर सकते हैं.
- सबसे पहले आपको एसएसओ आईडी से लॉगिन करना होगा.
- एसएसओ आईडी में लॉगिन होने के बाद रिक्रूटमेंट एप्स पर जाना होगा.
- उसके बाद आपको राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल 2022 के अप्लाई लिंक पर क्लिक करना होगा.
- आवेदन फॉर्म में आप की जानकारी पहले से ही दर्ज की गई होंगी.
- इसके अलावा जो जानकारी पूछी गई है उन्हें ध्यान पूर्वक भरे.
- सभी जानकारियां ध्यान पूर्वक भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
- अब आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख ले.
RSMSSB राजस्थान 12वीं CET 2022 नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड लिंक
भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी | Click Here |
आयु सीमा मे छूट का नोटिफिकेशन | Click Here |
Apply Online | Click Here |
Rajasthan Senior Secondary Level 2022 Notification Pdf | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join WhatsApp Group | Click Here |