SSC CPO SI Recruitment 2022 :- एसएससी द्वारा दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. एसएससी द्वारा दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड फोर्स के सब इंस्पेक्टर के कुल 4300 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर की 340 पदों पर और सीएपीएफ में 3960 पदों पर भर्ती की जाएगी. CAPF मे बीएसएफ में 353, सीआईएसफ में 86, सीआरपीएफ में 3112, आइटीबीपी में 191, एवं एसएसबी में 218 पदों पर भर्ती की जाएगी। एसएससी सीपीओ एसआई भर्ती 2022 के आवेदन 10 अगस्त 2022 से शुरू किए जाएंगे. एवं आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2022 निर्धारित की गई है. एसएससी सीपीओ एसआई भर्ती 2022 से संबंधित संपूर्ण जानकारी नीचे उपलब्ध करवा दी गई है. विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन को विजिट करें.
SSC CPO SI Recruitment 2022 Online Apply Date
Event | Date |
---|---|
Apply Start | 10/08/2022 |
Last Date to Apply | 30/08/2022 |
Exam Date | Notify Soon |
Age Limit
एसएससी सीपीओ एसआई भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाल अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 25 के मध्य होनी चाहिए. 1 जनवरी 2022 के अनुसार यह आयु सीमा रखी गई है. तथा वे विद्यार्थी जो आरक्षित वर्गों से संबंध रखते हैं उन्हें अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जाएगी.
Application Fee
एसएससी सीपीओ एसआई भर्ती 2022 में आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग अन्य पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस वर्ग से संबंध रखने वाले अभ्यर्थियों को ₹100 का आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा. तथा वे विद्यार्थी जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी और महिलाओं वर्ग से आते हैं उन्हें किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.
SSC CPO SI Recruitment 2022 Educational Qualification
एसएससी सीपीओ एसआई भर्ती 2022 में दिल्ली पुलिस एसआई के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी कम से कम स्नातक और ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। जबकि सेंट्रल आर्म्ड फोर्सेज के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
Selection Process for SSC CPO Sub Inspector Bharti 2022
एसएससी सीपीओ SI भर्ती 2022 की चयन निम्न प्रक्रिया के तहत किया जायेगा:
- पेपर- I (सीबीटी)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)
- पेपर- II (सीबीटी)
- दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा।
- अन्य चयन प्रक्रिया विवरण के लिए कृपया आधिकारिक अधिसूचना/विज्ञापन देखें।
SSC CPO SI Recruitment 2022 Exam Pattern
SSC CPO SI भर्ती 2022 में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा. इस प्रकार परीक्षा कुल 200 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी. परीक्षा में 1/4 की नेगेटिव मार्किंग का भी निर्धारण किया गया है. परीक्षा के लिए अवधि 2 घंटे की होगी. परीक्षा किन प्रश्नों पर आधारित होगी इन सभी की जानकारी निम्न सूची से प्राप्त कर सकते हैं:-
Subject |
Questions | Marks |
General English |
50 | 50 |
Quantitative Aptitude | 50 |
50 |
General Awareness and GK |
50 | 50 |
Reasoning | 50 |
50 |
Total | 200 |
200 |
SSC CPO Physical Efficiency Test (PET)Details
For Male Candidates :-
- 16 सेकंड में 100 मीटर की दौड़
- 1.6 किमी की दौड़ 6.5 मिनट में
- लंबी कूद 3.65 मीटर
- ऊंची कूद 1.2 मीटर
- शॉट पुट (16 एलबीएस) 4.5 मीटर
For Female Candidates :-
- 18 सेकंड में 100 मीटर की दौड़
- 4 मिनट में 800 मीटर की दौड़
- लंबी कूद 2.7 मीटर
- ऊंची कूद 0.9 मीटर
How To Apply For SSC CPO SI Recruitment 2022
SSC CPO SI भर्ती 2022 से ऑनलाइन आवेदन आप किस प्रकार से कर सकते हैं? इस प्रश्न का जवाब आप निम्न प्रक्रिया के तहत प्राप्त कर सकते हैं:-
- सबसे पहले अभ्यर्थी को कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करना होगा.
- ऑफिशियल वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा.
- रजिस्ट्रेशन में आप अपने सामान्य जानकारी डाल कर रजिस्टर कर सकते हैं.
- रजिस्ट्रेशन के बाद आपको लॉग इन करना होगा.
- उसके बाद आपको अप्लाई के बटन पर क्लिक करना होगा.
- अप्लाई के बटन पर क्लिक करने के बाद एसएससी द्वारा जारी विभिन्न भारतीय की सूची खुल जाएगी.
- जिसमें से आपको SSC CPO SI भर्ती 2022 के लिंक को क्लिक करना होगा.
- अब आप आवेदन पत्र में पूछी गई जानकारी को ध्यान पूर्वक भरे.
- यदि आप सामान्य वर्ग ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग से संबंध रखते हैं तो ₹100 का आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
- अंत में फॉर्म सबमिट कर दें.
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं.
Some Usefull Links
भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी के लिए टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े |
Click Here |
Apply Online |
Click Here |
Official Notification | |
Official Website |
Click Here |
Search Other Jobs | |
Join Whatsapp Group |