RPSC 2nd Grade Teacher GK Paper Cancel 2023 : राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से बड़ी खबर आ रही है. बाकी परीक्षाएं राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती 2022 के सामान्य ज्ञान के पेपर को निरस्त करने का फैसला किया गया है। राजस्थान में सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती के संबंध में एसओजी द्वारा जांच की जा रही थी। इससे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 24 दिसंबर 2022 प्रथम पारी के सामान्य ज्ञान परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया था। एवं अब 21 दिसंबर 2022 और 22 दिसंबर 2022 में आयोजित हुए पेपर सामान्य ज्ञान ग्रुप के और ग्रुप बी को भी निरस्त करने का फैसला लिया गया है। आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर के सामान्य ज्ञान के निरस्त हुए पेपर की नई परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है. परीक्षा तिथि का नोटिफिकेशन नीचे दिया हुआ है.
RPSC 2nd Grade Teacher GK Paper Cancel 2023
पेपर लीक होने के कारण पेपर को रद्द करने का फैसला लिया गया है। स्थगित परीक्षा की नई तिथि जारी कर दी गई है। निरस्त हुए पेपर की परीक्षा तिथि 30 जुलाई 2023 निर्धारित की गई है. जिसके संबंध में आरपीएससी द्वारा आज 17 जून 2023 को नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. नोटिफिकेशन का सीधा लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया गया है. अधिक जानकारी के लिए आरपीएससी की ऑफिशल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in को विजिट कर सकते हैं.
RPSC 2nd Grade Teacher GK Group A Paper Cancel (21.12.2022)
आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा 2022 के अंतर्गत सामान्य ज्ञान ग्रुप ए की परीक्षा 21 दिसंबर 2022 को आयोजित की गई थी इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि उक्त परीक्षा के संबंध में एसओजी से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा निरस्त की जाती है.
RPSC 2nd Grade Teacher GK Group B Paper Cancel (22.12.2022)
आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा 2022 के अंतर्गत सामान्य ज्ञान ग्रुप बी की परीक्षा 22 दिसंबर 2022 को आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि उक्त परीक्षा के संबंध में एसओजी से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा निरस्त की जाती है.
30 जुलाई 2023 को होगा जीके का रद्द हुआ पेपर
आरपीएससी सेकंड ग्रेड भर्ती 2022 के 21 और 22 दिसंबर 2022 को आयोजित सामान्य ज्ञान के पेपर ग्रुप ए और ग्रुप बी की नई तिथि घोषित कर दी गई है. अब इस परीक्षा का आयोजन 30 जुलाई 2023 को किया जाएगा. जिसके संबंध में आरपीएससी ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. नोटिफिकेशन आप नीचे दी गई सारणी से देख सकते हैं.
RPSC 2nd Grade Teacher GK Paper Postpone 2023 Important Links
आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती 2023 से जुड़ी सभी जानकारी के लिए टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े | Join Telegram |
Postponed Notification | Downoad Notification |
New Exam Date | Downoad Notification |
Official Website | |
Join WhatsApp Group |
Also Check : Rajasthan Vidhan Sabha 4th Grade Recruitment 2023