REET Main Exam Schedule 2023 :- रीट मुख्य परीक्षा दे रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. क्योंकि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा आज 7 फरवरी 2023 को राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर मुख्य परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है. गौरतलब है कि रीट मुख्य परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी 2023 से शुरू हो रहा है. जिस के संबंध में आज आरएसएमएसएसबी द्वारा रिट मैन एक्जाम शेड्यूल 2023 और गाइडलाइन जारी कर दी गई है. आप नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के सहायता से पूरा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।
REET Main Exam Schedule 2023
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा 48000 पदों पर सामान्य और विशेष शिक्षक सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी 2023 से किया जाएगा। एवं परीक्षा का आयोजन 1 मार्च 2023 को किया जाएगा। यह जानकारी आप राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा जारी रीट मैन एग्जाम टाइम टेबल 2023 से देख सकते हैं।
REET Main Exam Time Table 2023
राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर मुख्य परीक्षा का आयोजन कुल 9 चरणों में किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 25, 26, 27, 28 फरवरी और 1 मार्च 2023 को किया जाएगा। लिखित परीक्षा का आयोजन प्रत्येक दिन 2 पारियों में किया जाएगा। प्रथम पारी का समय सुबह 9:30 से 12:00 और द्वितिय पारी का समय शाम 3:00 बजे से 5:30 बजे तक होगा।
Subject Wise Time Table of Rajasthan REET Main Exam 2023
- राजस्थान रीट मुख्य परीक्षा के level-1 की परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी 2023 को सुबह की पारी में किया जाएगा।
- विज्ञान एवं गणित लेवल 2 के परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी 2023 को शाम को किया जाएगा।
- सामाजिक विज्ञान परीक्षा का आयोजन 26 फरवरी 2023 को सुबह 9:30 बजे से 12:00 बजे तक किया जाएगा।
- हिंदी विषय के परीक्षा का आयोजन 26 फरवरी 2023 को शाम 3:00 बजे से 5:30 बजे तक किया जाएगा।
- संस्कृत विषय परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी 2023 को सुबह की पारी में किया जाएगा।
- अंग्रेजी उच्च प्राथमिक विद्यालय परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी 2023 को शाम की पारी में किया जाएगा।
- उर्दू विषय के परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी 2023 को 9:30 से 12:00 बजे तक किया जाएगा।
- पंजाबी विषय की परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी 2023 को 3:00 से 5:30 बजे तक किया जाएगा।
- सिंधी विषय की परीक्षा का आयोजन 1 मार्च 2023 को सुबह की पारी ने किया जाएगा।
Reet Main Exam Admit Card 2023
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा रीट मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड 2023 परीक्षा तिथि से 7 दिन पूर्व जारी किए जाएंगे। जिसके लिए बोर्ड द्वारा अलग से कार्यक्रम जारी किया जाएगा। जैसे ही बोर्ड द्वारा रीट मेन एग्जाम एडमिट कार्ड 2023 के बारे में सूचना प्राप्त होगी हम आपको अपडेट कर देंगे।
How To Download REET Main Exam Schedule 2023
यदि आप राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से रीट मुख्य परीक्षा टाइमटेबल 2023 डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको निम्न प्रक्रिया का पालन करना होगा:-
- सबसे पहले आपको राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना होगा।
- ऑफिशियल वेबसाइट ओपन होने के बाद News & Notifications के सेक्शन पर जाएं।
- अब आपको “07-02-2023 Primary & Upper Primary School Teacher 2022 : Exam Schedule and Guideline” पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही लिंक पर क्लिक करेंगे Rajasthan 3rd Grade Teacher Main Exam Schedule 2023 की पीडीएफ आपके स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- इस प्रकार आप राजस्थान थर्ड ग्रेड अध्यापक मुख्य परीक्षा टाइम टेबल 2023 पीडीएफ डाउनलोड कर पाएंगे।
Rajasthan CET Graduate Level Exam Date 2022 Links
भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी के लिए टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े |
Join Telegram |
RSMSSB Reet Main Exam Date 2023 |
25 फरवरी 2023 से 1 मार्च 2030 तक |
Rajasthan 3rd Grade Teacher Main Exam Time Table 2023 | |
RSMSSB Official Website |
RSMSSB |
Search Other Jobs | |
Join Whatsapp Group |