Rajasthan University BA BSC BCOM Admission : राजस्थान यूनिवर्सिटी द्वारा स्नातक स्तर प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. यदि आप राजस्थान से है और राजस्थान सरकारी कॉलेज में प्रवेश लेना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। क्योंकि राजस्थान विश्वविद्यालय द्वारा बीए बीएससी बीकॉम फर्स्ट ईयर एडमिशन 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यदि आपने वर्ष 2025 में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है और आप स्नातक करना चाहते हैं तो आप राजस्थान गवर्नमेंट कॉलेज फर्स्ट ईयर एडमिशन 2025 की प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। हमारे द्वारा राजस्थान सरकारी कॉलेज स्नातक फर्स्ट ईयर एडमिशन 2025 से संबंधित संपूर्ण जानकारी आदि उपलब्ध करवाई जा रही है।
Rajasthan Government College 1st Year Admission 2025 Overview

Organization Name | Commissionerate College Education Rajasthan Jaipur |
College | All Government Colleges of Rajasthan |
Academic session | 2025-26 |
Rajasthan All College BA BSc BCom 1st Year Admission Form 2025 Start Date | 04 June 2025 |
Last Date of Application Form | 16 June 2025 |
First merit list and waiting list | 20 June 2025 |
Programs Offered | Undergraduate |
Mode of Admission Form | Online |
Article Category | Rajasthan Government College 1st Year Admission 2025 |
Mode of admission | 12th Class Merit |
Official Website | hte.rajasthan.gov.in |
Govt College Online Admission 2025 Rajasthan Last date
राजस्थान गवर्नमेंट कॉलेज फर्स्ट ईयर एडमिशन 2025 के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। राजस्थान में गवर्नमेंट कॉलेज फर्स्ट ईयर के एडमिशन 04 जून 2025 से प्रारंभ हो रहे हैं। एवं आवेदन भरने की अंतिम तिथि 16 जून 2025 निर्धारित की गई है। विस्तृत टाइम टेबल आप नीचे दी गई सारणी से देख सकते हैं।
Events | Date |
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि | 04 June 2025 |
आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि | 16 June 2025 |
महाविद्यालयों द्वारा आवेदन पत्रों के ऑनलाइन सत्यापन की अंतिम तिथि | 19 June 2025 |
अंतिम वरीयता सूची व प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन | 20 June 2025 |
अभ्यर्थियों द्वारा महाविद्यालय में दस्तावेज सत्यापन एवं ईमित्र पर शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि | 24 June 2025 |
प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन | 26 June 2025 |
प्रवेशित विद्यार्थियों का वर्ग निर्धारण एवं विषय आवंटन | 27 June 2025 |
महाविद्यालय में स्नातक पार्ट प्रथम शिक्षण कार्य प्रारंभ | 01 July 2025 |
Rajasthan Government College Admission Form 2025 Time-Table
राजस्थान में कुल 338 सरकारी कॉलेज में बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद 1 लाख 90 हजार से अधिक सीटों बीए बीएससी बीकॉम के लिए राजस्थान ऑनलाइन कॉलेज एडमिशन फॉर्म 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया राजस्थान में सरकारी कॉलेज के स्नातक पाठ्यक्रम के लिए जारी की गई है। जो छात्र सत्र 2025-26 मे प्रवेश लेना चाहते हैं वे इस प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
राजस्थान सरकारी कॉलेज एडमिशन फॉर्म 2025
आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर द्वारा स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के लिए अधिसूचना जारी की गई है. डॉ ओमप्रकाश बैरवा, जो कि कॉलेज शिक्षा के आयुक्त हैं, के द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया है. ऑनलाइन आवेदन 4 जून से प्रारंभ हो रहे हैं इसीलिए आप नीचे दिए गए दस्तावेजों को तैयार रखें। ताकि आपको ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में कोई भी समस्या ना हो. आप निश्चित तिथि से पहले ही आवेदन कर लें. क्योंकि बाद में असुविधा हो सकती है.
Rajasthan Government College 1st Year Admission 2025 Required Documents
राजस्थान गवर्नमेंट कॉलेज फर्स्ट ईयर एडमिशन 2025 के लिए विद्यार्थी के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने आवश्यक है:
- 10th mark-sheet (10वीं की अंक तालिका)
- 12th mark-sheet (12वीं की अंक तालिका)
- स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी)
- आधार और जन आधार कार्ड।
- शुल्क वापसी हेतु जिस बैंक खाते में शुल्क वापसी चाहते हैं, उसकी बैंक का नाम, व शाखा, खातेदार का नाम, खाता संख्या तथा आईएफएससी कोड.
- ईमेल आईडी।
- Caste certificate (जाति प्रमाण पत्र)
- Income certificate (आय प्रमाण पत्र)
- बधाई पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर
- अन्य कोई डाक्यूमेंट्स, जिसका आप लाभ लेना चाहते हैं।
How to Apply Rajasthan Govt College Admission 2025
राजस्थान गवर्नमेंट कॉलेज फर्स्ट ईयर एडमिशन 2025 फॉर्म कैसे भरें? यदि आप घर बैठे राजस्थान गवर्नमेंट कॉलेज फर्स्ट ईयर एडमिशन 2025 का आवेदन करना चाहते हैं तो आपको निम्न प्रक्रिया का पालन करना होगा:-
- सबसे पहले आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान की ऑफिशल वेबसाइट को ओपन करना होगा।
- होम पेज ओपन होने के बाद DEPARTMENT OF COLLEGE EDUCATION के विकल्प का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपको Click here for Online Admissions पर क्लिक करना है।
- जैसे ही ऑनलाइन एडमिशन के लिंक पर क्लिक करेंगे एसएसओ आईडी पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे।
- यहां विद्यार्थी को अपनी एसएसओ आईडी को लॉगइन करना है।
- एसएसओ आईडी नहीं बनी है तो आप रजिस्ट्रेशन पर क्लिक कर सकते हैं।
- एसएसओ आईडी मे लॉगइन करते ही विभिन्न एप्स की सूची खुल जाएगी।
- इन एप्स में से आपको आपको ‘डिपार्टमेंट ऑफ कॉलेज एजुकेशन’ का चुनाव करना है।
- इसके बाद ‘Click Here For Application Form’ के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
- आवेदन फॉर्म में सबसे पहले आपको अपने जिले का चुनाव करना होगा.
- जिला चुनने के बाद आप कॉलेज के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उस कॉलेज पर क्लिक करना है।
- कॉलेज चुनने के बाद आप जिस क्लास में एडमिशन लेना चाहते हो, उसे सलेक्ट करें जैसे BA 1st Year / BCom 1st Year / BSc 1st Year / Others और subject combination को चुनें
- अब आपको जनाधार की जानकारी दर्ज करनी होगी।
- जैसे ही गेट डिटेल पर क्लिक करेंगे एक ओटीपी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर जाएगा।
- अब आप ओटीपी को वेरीफाई कर ले.
- ओटीपी वेरीफाई होने के बाद शिक्षण संबंधी जानकारियों को भरे।
- इसके अलावा जो जानकारियां पूछी जा रही है उन्हें दर्ज करें।
- सबसे अंत में फॉर्म सबमिट करो उसका प्रिंट आउट लेकर अपने पास सुरक्षित रखें।
Rajasthan Government College Admission Form 2025 Important Links
भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी के लिए टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े | Join Telegram |
Rajasthan Government College 1st Year Admission form 2025 Apply Online (from 04.06.2025) | Apply Online (Activate On 4 June) |
Rajasthan Government College 1st Year Admission 2025 Notice (dated 02.6.2025) (Short Notice) | Notification Pdf |
Rajasthan Government College 1st Year First merit list and waiting list 2025 | Upload soon |
Official Website OF DCE | DCE |
Search Other Jobs | Rajasthanjobportal.com |
Join Whatsapp Group | Whatsapp Group |