Rajasthan Police Constable Physical Date 2022 राजस्थान पुलिस कॉंन्स्टेबल की फिजिकल डेट घोषित, यहाँ से देखे आपको कोनसा सेंटर मिला है : राजस्थान पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों के लिए अच्छी खबर है. राजस्थान पुलिस द्वारा राजस्थान पुलिस कांस्टेबल फिजिकल एग्जाम डेट घोषित कर दी गई है. राजस्थान पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्र काफी दिनों से फिजिकल डेट घोषित होने का इंतजार कर रहे थे. उनके इंतजार को समाप्त करते हुए राजस्थान पुलिस द्वारा कांस्टेबल फिजिकल डेट घोषित कर दी गई है. फिजिकल डेट का नोटिफिकेशन नीचे दिया हुआ है. एवं राजस्थान पुलिस कांस्टेबल फिजिकल के बारे में पूरी जानकारी यहां से देख सकते हैं.

Rajasthan Police Constable Physical Exam Date 2022 राजस्थान पुलिस कॉंन्स्टेबल की फिजिकल डेट
राजस्थान पुलिस की फिजिकल एग्जाम डेट के नोटिफिकेशन के अनुसार राजस्थान पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट का आयोजन 28 अक्टूबर 2022 से 8 नवंबर 2022 तक किया जाएगा. फिजिकल टेस्ट का आयोजन 7 जिलों के स्टेडियम में किया जाएगा. जिसमें जयपुर, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर, अलवर और कोटा के स्टेडियम शामिल है. राजस्थान पुलिस फिजिकल एक्जाम डेट का नोटिफिकेशन नीचे सारणी में दिया हुआ है. आप वहां कंप्लीट नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं.
Rajasthan Police Constable Physical Details in Hindi
हम आपको राजस्थान पुलिस कांस्टेबल फिजिकल की जानकारी हिंदी में उपलब्ध करवा रहे हैं. राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के लिए उम्मीदवार को तीन प्रक्रिया से गुजरना होगा. जिसने फिजिकल मेजरमेंट फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल हैं.
- शारीरिक मापन परीक्षण (पीएमटी)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)
- चिकित्सा परीक्षण
Rajasthan Police Constable Physical Eligibility 2022
सबसे पहले हम बात करते हैं राजस्थान पुलिस की लिए फिजिकल मेजरमेंट क्या-क्या है? फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट मे उम्मीदवार का वजन, ऊंचाई और छाती के माप का मूल्यांकन किया जायेगा।
Rajasthan Police Physical Hight :
पुरुष उम्मीदवार की Hight 168 cms होनी आवश्यक है.
महिला उम्मीदवार की Hight 152 cms होनी आवश्यक है.
Rajasthan Police Constable Physical Chest :
पुरुष उम्मीदवार की Chest 81-86 cm होना जरुरी है।
महिलाओं के लिए कोई नियम नहीं है।
Raj Police Physical Weight:-
पुरुष उम्मीदवार के लिए कोई नियम नहीं है।
महिलाओं का वजन 47.5 किलो होना आवश्यक है।
General area |
For Saharia of Distt. Baran Men | |||
Men |
Women | men | Women | |
Height (minimum) | 168cms | 152cms | 160cms |
145cms |
Minimum Chest measurement and expansion (only for men) |
Without expansion- 81 cms With expansion 86 cms (Min. expansion of 5 cms is required) | Not appliable | Without expansion- 74 cms With expansion- 79 cms (Min. expansion of 5 cms is required) |
Not appliable |
Minimum weight (only for women) | Not appliable | 47.5kgs | Not appliable |
43kgs |
Rajasthan Police Constable Physical Efficiency Test (PET)
अब हम बात करते हैं कि राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की फिजिकल टेस्ट में फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट में क्या चरण शामिल हैं :
पदनाम |
कॉन्स्टेबल सामान्य | कॉन्स्टेबल चालक | |
पुरुष |
टेस्ट | 5 किमी. दौड़ | 5 किमी. दौड़ |
समय |
25 मिनट | 25 मिनट | |
महिला | टेस्ट | 5 किमी. दौड़ |
5 किमी. दौड़ |
समय | 35 मिनट |
35 मिनट |
|
भूतपूर्व सैनिक |
टेस्ट | 5 किमी. दौड़ | 5 किमी. दौड़ |
समय |
30 मिनट | 30 मिनट | |
सहरिया एवं ट्राईबल सब प्लान क्षेत्र के अनु. जाति/ अनु.जनजाति | टेस्ट | 5 किमी. दौड़ |
5 किमी. दौड़ |
समय | 30 मिनट |
30 मिनट |
|
अंक | 30 |
20 |
Rajasthan Police Constable Medical Test
फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट कंप्लीट होने के बाद उम्मीदवार का मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा:-
- उम्मीदवार की दृष्टि 6/6 की होनी चाहिए.
- उम्मीदवार मानसिक और शारीरिक रूप से बिल्कुल स्वस्थ होना चाहिए उसमें किसी भी प्रकार का रोग नहीं होना चाहिए.
- अभ्यर्थी को निम्न में से कोई सा भी रोग नहीं होना चाहिए :
- कलर ब्लाइंडनेस
- वैरिकाज़.
- रतौंधी
- घुटने में चोट
- फ्लैट फुट
- शरीर में अन्य कोई विकृति नहीं होनी चाहिए
Rajasthan Police Physical Documents Details
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल की फिजिकल परीक्षा देते समय अभ्यर्थी के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने आवश्यक हैं:-
- शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र.
- आयु प्रमाण पत्र आयु प्रमाण पत्र के लिए आप दसवीं कक्षा की मार्कशीट भी उपयोग कर सकते हैं
- वे अभ्यर्थी जो अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग एमबीसी वर्ग और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग से संबंध रखते हैं उन्हें सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा.
- वे उम्मीदवार जो राजकीय कर्मचारी हैं उन्हें राजकीय कर्मचारी होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा.
- उम्मीदवार यदि कर्तव्य का पालन करते हुए मारे गए मृतक पुलिस अधिकारी या कर्मचारी का आश्रित है तो उसे उसकी संतान होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा
- अंतिम शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने वाली संस्था के प्रधानाचार्य द्वारा जारी किया हुआ चरित्र प्रमाण-पत्र एवं दो स्थानीय प्रतिष्ठित व्यक्तियों (रिश्तेदारों के अतिरिक्त) द्वारा जारी किये गये चरित्र प्रमाण-पत्र जो 6 माह से अधिक पुराने नहीं होने चाहिए.
- यदि उम्मीदवार भूतपूर्व सैनिक है तो उसे एनओसी/ डिस्चार्ज प्रमाण पत्र/ पेंशनर प्रमाण पत्र.
- टीएसपी/सहरिया क्षेत्र से सम्बन्धित प्रमाण पत्र.
- निर्धारित परीक्षा शुल्क में छूट ली है तो मूल आवेदन पत्र की फोटो प्रति एवं आय प्रमाण पत्र.
- आवेदक से सम्बन्धित सूचना के लिए विभाग द्वारा चयन उपरान्त निर्धारित आवेदन पत्र भरवाया जायेगा. जिसमें चिपकाने के लिए स्वयं के दो (4.5X3.5सेमी.)रंगीन फोटो.
- विधवा के मामले में उसे अपने पति की मृत्यु का सक्षम प्राधिकारी का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा. विछिन्न विवाह के मामले में उसे विवाह विच्छेद का दस्तावेजी सबूत प्रस्तुत करना होगा.
- कॉन्स्टेबल डाईवर के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार को स्थाई ड्राईविंग लाईसेंस (LMVI HMV) की मूल प्रति.
- एनसीसी, होमगार्ड एवं पुलिस से सम्बन्धित विषयों में डिप्लोमा/ उपाधि प्राप्त करने के प्रमाण पत्र.
Some Usefull Links
भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी | Click Here |
Rajasthan Police Constable Physical Date 2022 | 28 अक्टूबर 2022 से 8 नवंबर 2022 |
Rajasthan Police Constable Physical Date Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
अन्य सरकारी नौकरी देखे | Click Here |
Join Whatsapp Group | Click Here |