Rajasthan Mega Job Fair 2022 :- जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम मे 14 नवंबर 2022 को राजस्थान मेगा जॉब फेयर 2022 का आयोजन किया जाएगा. इस मेगा जॉब फेयर मे राजस्थान के 12वीं पास, आईटीआई पास, ग्रेजुएट पास युवक भाग ले सकते हैं। राजस्थान मेगा जॉब फेयर 2022 में प्राइवेट सेक्टर की कंपनियां भाग लेंगी। जिसमें बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। इस लेख के माध्यम से हम आपको राजस्थान में एक जॉब फेयर 2022 से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं। यदि आप इसके इच्छुक है तो 14 नवंबर 2022 से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 14 नवंबर को जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा।
Mega Job Fair 2022 सामान्य जानकारी
राजस्थान के कौशल नियोजन और उद्यमिता विभाग के द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 नवंबर 2022 को स्टेचू सर्किल स्थित बिरला ऑडिटोरियम में राजस्थान मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयुक्त रेनू जयपाल द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि जॉब फेयर में आने वाले युवाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। जिसके लिए तैयारियां बेहतर ढंग से की जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि युवाओं को बेहतर व्यवस्था देने के लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन से लेकर कंपनियों में रोजगार पाने तक की प्रक्रिया आसानी से समझाई जाएगी। जिसके लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जाएगी।
मेगा जॉब फेयर 2022 में कितनी कंपनियां भाग लेंगी?
मेगा जॉब फेयर भर्ती 2022 के तहत विभिन्न सेक्टर की 50 बड़ी कंपनियां द्वारा रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएंगे। यह सभी कंपनियां प्राइवेट सेक्टर की होंगी। जो युवाओं को तुरंत ही साक्षात्कार के माध्यम से अलग-अलग पदों पर प्लेसमेंट या नियुक्ति देगी।
राजस्थान जॉब फेयर 2022 के तहत कितने रोजगार उपलब्ध करवाए जाएंगे
राजस्थान के विभिन्न सेक्टर में भाग लेने वाली 50 से अधिक कंपनियां राजस्थान युवाओं के लिए लगभग 10,000 से अधिक रोजगार उपलब्ध करवाएगी।
Application Fee
राजस्थान जॉब फेयर भर्ती 2022 के लिए आप से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। यानी आप निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
राजस्थान जॉब फेयर भर्ती 2022 में भाग लेने वाले आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल वेबसाइट से देख सकते हैं।
Rajasthan Mega Job Fair Bharti 2022 Educational Qualification
राजस्थान मेघा जॉब फेयर भर्ती 2022 मैं आवेदन करने वाले आवेदक 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, आईटीआई, स्नातक, अनुभवी पोस्ट ग्रेजुएट या अन्य किसी भी प्रकार की डिग्री धारक हैं, वे आवेदन के लिए पात्र होंगे.
Rajasthan Mega Job Fair Vacancy 2022 Selection Process
राजस्थान मेगा जॉब फेयर वैकेंसी 2022 मे अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा. 14 नवंबर 2022 को बिरला ऑडिटोरियम में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
How To Apply For Rajasthan Mega Job Fair 2022
यदि आप राजस्थान मेगा जॉब फेयर के ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आप हमारे द्वारा बताई गई प्रक्रिया का पालन करें:-
- सबसे पहले आपको मेगा जॉब फेयर की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.eycoeplacements.in/ पर जाना होगा.
- ऑफिशियल वेबसाइट ओपन होने के बाद SIGN UP ( NEW REGISTRATION ) के ऑप्शन का चयन करें.
- अब आपके सामने आवेदन पत्र खुल जाएगा जिसमें पूछी गई सभी जानकारी और अपनी आवश्यक शैक्षणिक योग्यता जरूर दर्ज करें.
- सभी जानकारियां भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- अंत में आप चाहे तो आवेदन का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रखे तक ले.
आवेदन पत्र भरने के बाद आपक साक्षात्कार के लिए 14 नवंबर को निर्धारित पते पर जाना होगा जो निम्न है:-
बिरला ऑडिटोरियम स्टैच्यू सर्कल, सी स्कीम, रामबाग, जयपुर, राजस्थान
Note :- ध्यान रहे अपने साथ सभी दस्तावेज साथ लेकर जाएं।
Rajasthan Mega Job Fair 2022 Important Links
भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी के लिए टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े |
Click Here |
Interview Date |
14 नवबर 2022 (सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक) |
Apply Online | |
jodhpur it job fair 2022 Notification |
Click Here |
Official Website | |
Join WhatsApp Group |