Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2023 :- काफी लंबे इंतजार के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय (लेवल प्रथम एवं लेवल द्वितीय) के पदों पर सीधी भर्ती 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. नोटिफिकेशन कुल 48000 पदों पर जारी किया गया है. लेवल प्रथम और लेवल दित्य के लिए अलग-अलग वर्गीकरण किया गया है. राजस्थान थर्ड ग्रेड अध्यापक भर्ती 2023 के आवेदन 21 दिसंबर 2022 से 19 जनवरी 2023 रात 12:00 बजे तक किए जाएंगे. अभ्यर्थी आवेदन से पूर्व निर्धारित पात्रता की जरूर जांच कर ले. राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती 2023 का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. नीचे दिए गए डायरेक्ट की सहायता से आप जिले वाइज वैकेंसी देख सकते हैं.
अब अतिरिक्त विषय से स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा एक नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है. जिसके अनुसार राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा याचिका 821/2022 ने पारित अंतरिम आदेश दिनांक 5 फरवरी 2022 तथा सर्वोच्च न्यायालय में लंबित विशेष अनुमति याचिका के क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती 2022 के अंतर्गत अतिरिक्त विषय से स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी इस भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया हुआ है.
रीट में 82 अंक प्राप्त करने वाले भी अभ्यर्थी भी कर सकते हैं आवेदन
माननीय हाईकोर्ट के आदेश अनुसार रीट मुख्य परीक्षा के लिए 82 अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं. यानी जिन अभ्यर्थियों ने 82 या 82 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं वह 48000 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं. जिस के संबंध में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा आज एक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया गया है. विस्तृत जानकारी वहां से देख सकते हैं.
Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2022-23 Important Date
Event | Date |
---|---|
Apply Start | 21/12/2022 |
Last Date to Apply | 19/01/2023 |
Exam Date | 25 Feb. से 28 Feb. 2023 |
Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2023
राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर लेवल 1 और लेवल 2 के लिए भर्ती में अलग-अलग पद रखे गए हैं. लेवल 1 में कुल 21000 पद और लेवल 2 में 27000 पद रखे गए हैं. पदों का वर्गीकरण विषय वाइज ऑफिशल नोटिफिकेशन में दिया हुआ है. आप संपूर्ण जानकारी वहां से देख सकते हैं.
Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2023 Application Fee
आवेदन शुल्क के बारे में विस्तृत जानकारी ऑफिशियल और विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अपडेट कर दिया जाएगा.
Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2023 Age Limit
राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती 2022 में आवेदन करने वाले आवेदक की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए. आयु की गणना 1 जनवरी 2023 के अनुसार की जाएगी.
Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2023 Educational Qualification
राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर मुख्य परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास B.Ed या बीएसटीसी और रीट क्वालिफिकेशन होना चाहिए।
Post Name | Vacancy | Qualification |
---|---|---|
3rd Grade Teacher (Level-1) | 21000 | D.Ed/ B.El.Ed + REET Qualified |
3rd Grade Teacher (Level-2) | 27000 | B.Ed/ B.El.Ed + REET Qualified |
प्रत्येक विषय के लिए अलग से करना होगा आवेदन
आवेदक उसकी योग्यता एवं पात्रता के अनुसार संबंधित पद हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा. एक से अधिक पद की योग्यता और पात्रता होने पर प्रत्येक पद हेतु अलग-अलग आवेदन पत्र भरना होगा. गैर अनुसूचित क्षेत्र के विज्ञापित पदों के लिए अनुसूचित क्षेत्र के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं.
REET Main Exam Date 2023
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर अध्यापक सीधी भर्ती के परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी 2023 से 28 फरवरी 2023 के मध्य किया जाएगा. परीक्षा के बारे में अलग से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.
How To Apply RSMSSB 3rd Grade Teacher Recruitment 2023 Form
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली राजस्थान 3rd ग्रेड टीचर मुख्य परीक्षा 2023 का आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। राजस्थान थर्ड ग्रेड अध्यापक मुख्य परीक्षा 2023 का आवेदन करने की प्रक्रिया निम्नलिखित हैं:-
- सबसे पहले अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in को ओपन करें।
- वेबसाइट ओपन होने के बाद Recruitment Advertisement पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही हैं आपके सामने नया पेज ओपन होगा, इसमें Direct Recruitment of Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2023 के सामने दिए गए Apply के आइकन पर क्लिक करें।
- अब अभ्यर्थी अपनी SSOID मे लॉगिन करें
- SSO आईडी मे लॉगिन होने के बाद Recruitment एप्स पर क्लिक करें।
- इसके बाद Rajasthan REET Main Exam 2023 का चयन करें।
- चयन करते ही आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म ओपन होगा।
- एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
- अभ्यर्थी के आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी केटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक कर प्रिंट आउट निकालने ले।
Some UseFull Links
राजस्थान थर्ड ग्रेड अध्यापक मुख्य परीक्षा 2023 से जुड़ी जानकारी के लिए टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े |
Join Telegram |
Amendment Notice (dated 4.1.2023) |
Download |
Apply Online | |
Rajasthan 3rd Grade Teacher Details Notification PDF |
Level-1 2022 : Detailed Advertisement |
RSMSSB Official Website | |
Join WhatsApp Group |