Delhi Police MTS Notification PDF 2022 दिल्ली पुलिस मे एमटीएस (सिविलियन) के पदों पर निकली भर्ती : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा दिल्ली पुलिस मे सिविलियन के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफकेशन जारी किया गया है. एसएससी द्वारा दिल्ली पुलिस मे एमटीएस के कुक (रसोइया), वाटर कैरियर, सफाई कर्मचारी या स्वीपर, मोची, धोबी, दर्जी और दाफ्त्री के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा दिल्ली पुलिस मे साइकिल मिस्त्री, खलासी, माली, नाई और बढ़ई के पदों पर भी भर्ती की जाएगी। एसएससी एमटीएस सिविलियन भर्ती 2022 की जानकारी दिल्ली पुलिस स्थायी आदेश (एसओ) संख्या 326 से लिया गया है। यदि भर्ती प्रक्रिया में कोई बदलाव होता है, तो हम आपको एसएससी दिल्ली पुलिस एमटीएस नोटिफिकेशन पीडीएफ 2022 जारी होने के बाद अपडेट कर देंगे।

Delhi Police MTS Notification PDF Online Apply Date
दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती 2022 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थि अपना आवेदन 7 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दिल्ली पुलिस सिविलियन भर्ती 2022 भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी जैसे योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न और आवेदन कैसे करें कि जानकारी नीचे दी गई है।
Event | Date |
---|---|
Apply Start | 07/10/2022 |
Last Date to Apply | 31/10/2022 |
Exam Date | जनवरी/फरवरी 2023 |
Delhi Police MTS Notification PDF 2022 Age Limit
दिल्ली पुलिस एमटीएस वेकन्सी 2022 मे आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु सीमा 18 वर्ष से 25 वर्ष तक रखी गई है। आयु की गणना 01 जनवरी 2022 के अनुसार की जाएगी। जबकि आरक्षित वर्गो को सरकारी नियमनुसार अधिकतम आयु मे छूट दी जाएगी।
Delhi Police MTS Vacancy Application Fee
एसएससी दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती 2022 में सामान्य वर्ग,अन्य पिछड़ा वर्ग एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग से संबंध रखने वाले विद्यार्थी को 100 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति,पीडब्ल्यूडी, ईएसएम एवं महिला आवेदक को किसी भी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। आवेदक आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड,डेबिट कार्ड,यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।
Educational Qualification
दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती 2022 मे आवेदन करने वाला अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। और उसे सम्बंधित ट्रेड का ज्ञान होना चाहिए।
Post Name | Vacancy | Qualification |
---|---|---|
MTS (Civilian) | Update Soon | 10वीं या आईटीआई पास + संबंधित ट्रेड/नौकरी का ज्ञान |
Delhi Police MTS Selection process
Delhi Police MTS Selection Process in Hindi में निम्नलिखित है।
- शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा – क्षमता
- टाइप परीक्षा (50 अंक)
- ट्रेड टेस्ट (20 अंक) – क्षमता
- दस्तावेज़
- चिकित्सक परीक्षण
Delhi Police MTS physical eligibility
Physical Standard Test (PST) or Physical Measurement Test (PMT)
पुरुष अभ्यर्थियों: (Delhi Police MTS height)
ऊंचाई: 157 सेमी
छाती: 76-81 सेमी
महिला उम्मीदवार:
ऊंचाई: 152 सेमी
Physical Efficiency Test (PET)
पुरुष: 9 मिनट में 1600 मीटर दौड़
महिला: 5 मिनट में 800 मीटर दौड़
Delhi Police MTS Vacancy 2022 Exam Pattern
वे उम्मीदवार जो शारीरिक परीक्षण और शारीरिक / माप परीक्षण (पीई एंड एमटी) परीक्षा उत्तीर्ण कर लेता है तो, वे लिखित परीक्षा में उपस्थित होने के पात्र होंगे:-
- पेपर एक घंटे (60 मिनट) का होगा
- 50 अंकों (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का होगा
- इसमें कक्षा 10 वीं पास छात्र के साथ सामान्य जागरूकता और सामान्य ज्ञान से संबंधित एक-एक अंक के 50 प्रश्न पूछे जायेंगे।
- पेपर हिंदी में होगा।
- न्यूनतम योग्यता अंक 33% होगा।
How To Apply Delhi Police MTS Recruitment 2022
दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती 2022 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपना आवेदन निम्नलिखित प्रक्रिया से कर सकते हैं:-
- सबसे पहले ऑफिशल नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- इसके बाद अभ्यर्थी कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.ssc.nic.in को ओपन करे।
- ऑफिशियल वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन में आप अपने सामान्य जानकारी डालकर रजिस्टर कर सकते हैं।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको लॉग इन करना होगा।
- उसके बाद आप अप्लाई के बटन पर क्लिक करे।
- अप्लाई के बटन पर क्लिक करते ही एसएससी द्वारा जारी विभिन्न भर्तियों की सूची खुल जाएगी।
- जिसमें से आपको Delhi Police MTS भर्ती 2022 के लिंक को क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही एप्लीकेशन फॉर्म ओपन होगा।
- एप्लीकेशन फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरे ।
- अभ्यार्थी अपने आवश्यक डॉक्युमेंट्स अपलोड करें।
- अभ्यर्थी अपने निश्चित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में सबमिट बटन पर क्लिक कर प्रिंट आउट निकालना ना भूलें।
Some Usefull Links
भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी के लिए टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े | Click Here |
आवदेन करने का लिंक | Activate On (07/10/2022) |
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
Search Other Jobs | Click Here |
Join Whatsup Group | Click Here |
Delhi Police MTS Recruitment 2022 के आवेदन 7 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन किये जायंगे।
Delhi Police MTS Vacancy 2022 आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अपडेट कर दी जाएगी।