Delhi Police Driver Recruitment 2022 :- कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी द्वारा दिल्ली पुलिस ड्राइवर के पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके संबंध में नोटिफिकेशन 08 जुलाई 2022 को जारी किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ड्राइवर के 1411 के पदों पर भर्ती की जाएगी. जिसके लिए आवेदन 8 जुलाई 2022 को शुरू किए जाएंगे. तथा आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2022 की निर्धारित की गई है. दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती 2022 से संबंधित आवेदन शुल्क, महत्वपूर्ण तिथियां, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और आवेदन कैसे करें की प्रक्रिया नीचे बताई गई है. इसीलिए पोस्ट को पूरा पढ़ें.
Online Apply Date
Event | Date |
---|---|
Apply Start | 08/07/2022 |
Last Date to Apply | 29/07/2022 |
Exam Date | 21/10/2022 |
Age Limit
दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती 2022 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 21 वर्ष से 30 वर्ष के मध्य होनी चाहिए. जबकि आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जाएगी.
Application Fee
दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती 2022 में आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवार को ₹100 के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. जबकि अन्य आरक्षित वर्ग जैसे अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति ईएसएम और महिला उम्मीदवार को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन के माध्यम से करना होगा.
Educational Qualification
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए. जबकि उसके पास भारी मोटर वाहन चलाने का लाइसेंस होना चाहिए. एवं उसे वाहन मेंटेनेंस का ज्ञान होना चाहिए.
Delhi Police Driver Vacancy 2022 Selection Process
दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती 2022 के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट किया जाएगा. फिजिकल टेस्ट के बाद ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा. ड्राइविंग टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा.
Delhi Police Driver Bharti Exam Pattern 2022
दिल्ली पुलिस ड्राइवर के लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा. इस प्रकार दिल्ली पुलिस ड्राइवर लिखित परीक्षा का आयोजन कुल 100 अंकों के लिए आयोजित किया जाएगा. जिसके लिए 90 मिनट का समय निर्धारण किया गया है. लिखित परीक्षा में में नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है. ड्राइविंग टेस्ट कुल 150 अंकों के लिए आयोजित किया जाएगा.
Subject | Questions | Marks |
General Awareness/ GK | 20 | 20 |
General Intelligence/ Reasoning | 20 | 20 |
Numerical Ability/ Maths | 10 | 10 |
Road Sense, Vehicle Maintenance, Traffic Rules/ Signals, Vehicle & Environmental Pollution i.e Petrol and Diesel Vehicle, CNG Operated Vehicle, Noise Pollution, etc | 50 | 50 |
Total | 100 | 100 |
Delhi Police Driver Physical Endurance Test (PET)
Age | Race (1600 Meter) | Long Jump | High Jump |
---|---|---|---|
Up To 30 Yrs | 7 Minutes | 12.5 Feet | 3.5 Feet |
30-40 Yrs | 8 Minutes | 11.5 Feet | 3.25 Feet |
Above 40 Yrs | 9 Minutes | 10.5 Feet | 3 Feet |
Delhi Police Driver Trade Test (Driving Skill)
दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती 2022 ट्रेड टेस्ट 150 अंकों का होगा। ट्रेड टेस्ट में प्राप्त अंक उम्मीदवार की योग्यता का निर्धारण नहीं करेंगे क्योंकि यह केवल क्वालीफाइंग एग्जाम है। दिल्ली पुलिस ड्राइवर ट्रेड टेस्ट, कुल अंक और योग्यता अंक नीचे दिए गए हैं:-
Test | Total Marks | Qualifying Marks |
---|---|---|
Driving (Light Motor Vehicle) (a) Driving (Forward)- 20 Marks (b) Driving (Backward)- 20 Marks (c) Parking- 10 Marks | 50 Marks | 25 Marks |
Driving (Heavy Motor Vehicle) (a) Driving (Forward)- 20 Marks (b) Driving (Backward)- 20 Marks (c) Parking- 10 Marks | 50 Marks | 25 Marks |
Knowledge of Traffic Signs/ Road Sense/ Basic Driving Rules like Lane Driving, Overtaking Procedure, Road Map Reading, Assessment of Shortest Possible Route, etc | 25 Marks | 12.5 Marks |
Knowledge of Maintenance of Vehicle i.e tyre pressure, battery water level, quantity & grade of oils to be used, coolant, tension of belts/ hose pipes, etc | 25 Marks | 12.5 Marks |
How To Apply For Delhi Police Driver Recruitment 2022
दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती 2022 के ऑनलाइन आवेदन आप किस प्रकार से कर सकते हैं? इस प्रश्न का जवाब आप निम्न प्रक्रिया के तहत प्राप्त कर सकते हैं:-
- सबसे पहले अभ्यर्थी को कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करना होगा.
- ऑफिशियल वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा.
- रजिस्ट्रेशन में आप अपने सामान्य जानकारी डाल कर रजिस्टर कर सकते हैं.
- रजिस्ट्रेशन के बाद आपको लॉग इन करना होगा.
- उसके बाद आपको अप्लाई के बटन पर क्लिक करना होगा.
- अप्लाई के बटन पर क्लिक करने के बाद एसएससी द्वारा जारी विभिन्न भर्तियों की सूची खुल जाएगी.
- जिसमें से आपको दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती 2022 के लिंक को क्लिक करना होगा.
- अब आप आवेदन पत्र में पूछी गई जानकारी को ध्यान पूर्वक भरे.
- यदि आप सामान्य वर्ग ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग से संबंध रखते हैं तो ₹100 का आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
- अंत में फॉर्म सबमिट कर दें.
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं.
Some Usefull Links
Exam Date Notification | Click Here |
आवदेन करने का लिंक | Click Here |
Official Notification | |
Official Website | Click Here |
Search Other Jobs | |
Join Whatsup Group |