BARC Recruitment 2022 :- भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में विभिन्न पदों कि भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में कुल 89 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें स्टेनोग्राफर, ड्राइवर और वर्क असिस्टेंट के रिक्त पदों की भर्ती का आयोजन किया गया है। भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर भर्ती 2022 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपना आवेदन 1 जुलाई 2022 से 31 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर भर्ती 2022 से संबंधित अन्य जानकारी जैसे योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क एवं आवेदन कैसे करें कि जानकारी नीचे दी गई है।

Important Date
Event | Date |
---|---|
Apply Start | 01/07 /2022 |
Last Date to Apply | 31/07/2022 |
Exam Date | Notify Later |
BARC Recruitment 2022 Age Limit
भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर भर्ती 2022 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु सीमा 18 वर्ष से 27 वर्ष तक रखी गई है। आयु की गणना 31 जुलाई 2022 को आधार मानकर की जाएगी। सरकारी नियमानुसार आरक्षित वर्गों को सीमा में छूट दी जा सकती हैं।
Application Fee
भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर भर्ती 2022 में सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस वर्ग से संबंध रखने वाले अभ्यर्थी को 100 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी, एक्स सर्विसमैन और महिला आवेदक को किसी भी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।
Educational Qualification
भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर भर्ती 2022 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता उनके पद के अनुसार रखी गई है। स्टेनोग्राफर ग्रेड थर्ड के पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास एवं स्टेनो और टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए। ड्राइवर पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना चाहिए। अभ्यर्थी के पास हल्के मोटर वाहन और हेवी मोटर वाहन का लाइसेंस एवं वाहन चलाने का 3 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए। वर्क असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना चाहिए।
BARC Recruitment 2022 Selection Process
भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर भर्ती 2022 के चयन की प्रक्रिया निम्नलिखित है :-
- सबसे पहले अभ्यर्थी की लिखित परीक्षा होगी।
- इसके बाद अभ्यर्थी को स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट/ ड्राइविंग टेस्ट(पद के अनुसार) देना होगा।
- अभ्यर्थी का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।
- अंत में मेडिकल एग्जामिनेशन होगा।
How To Apply BARC Recruitment 2022
भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर भर्ती 2022 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी निम्नलिखित प्रक्रिया से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं :-
- सबसे पहले अभ्यर्थी ऑफिशल नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- इसके बाद भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर की ऑफिशियल वेबसाइट recruit.barc.gov.in को ओपन करें।
- यदि आप न्यू यूजर हैं तो होम पेज में “new user register”पर क्लिक करें।
- उसमें पूछे गए नाम एवं डेट ऑफ बर्थ व अन्य जानकारी जैसे ईमेल और पासवर्ड डालकर रजिस्टर बटन पर क्लिक करें।
- अब job application मेनू में apply online पर क्लिक करें।
- इसके बाद नोटिफिकेशन नंबर एवं पद का चयन कर सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही एप्लीकेशन फॉर्म ओपन होगा।
- एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक भरें।
- अभ्यर्थी अपने आवश्यक डॉक्युमेंट्स अपलोड करें।
- अभ्यर्थी अपने निश्चित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में सबमिट बटन पर क्लिक कर भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल ले।
Some Usefull Links
भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी के लिए टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े | Click Here |
Apply Online | Click Here |
अधिसूचना पीडीएफ | |
Search Other Jobs | |
Join Whatsup Group |